मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है और वह इस संघर्ष के किसी भी प्रभाव से भारतीयों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में कई वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए ऊर्जा आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लचीलेपन और भारत की आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती से जुड़े जोखिमों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में सरकार द्वारा किये जा रहे सभी उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विद्युत मंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



