मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में संसद खेल महाकुंभ का आज उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मल्लखंब, कलरिपयट्टू और योग जैसे पारंपरिक खेल इसका मुख्य आकर्षण होंगे। दो हजार चार सौ खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में, लखनऊ के पांच विधानसभा क्षेत्रों – लखनऊ सेंट्रल, ईस्ट, नॉर्थ, वेस्ट और कैंट – में जूनियर और सीनियर श्रेणी की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। दूसरे चरण में, इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी 13 से 15 अप्रैल तक मुख्य महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



