रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज में उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

0
70
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रक्षा संपदा दिवस समारोह में शामिल होंगे, विभाग ने अपने 100वें वर्ष में प्रवेश किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रक्षा त्रिवेणी संगम विषय पर उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह संगोष्ठी परिचालन संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन और एकीकरण के लिए महत्‍वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। मंत्रालय ने कहा कि देश भर से एम.एस.एम.ई, निजी रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप और सैन्य कर्मियों सहित कई प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 280 से अधिक कंपनियां अपने नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाएंगी। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना की उत्तरी कमान और केंद्रीय कमान तथा भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here