रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

0
96
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं का साहस और समर्पण लगातार राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेनाओं की कार्रवाई ने सटीक रणनीति, तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, जो आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नई मिसाल है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तैयारी का मजबूत प्रतीक है, जो दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती का निर्णायक जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की बढ़ती सैन्य क्षमता और मजबूती का भी प्रमाण है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here