रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से की मुलाकात

0
88
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से भेंट की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजब़ूत करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और वियतनाम साझा मूल्यों रक्षा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता में घनिष्ठ सहयोग साझा करते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग, प्रशिक्षण और क्षेत्रीय स्थिरता में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने वियतनाम के वायु सेना अधिकारी महाविद्यालय में स्थापित भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ए.आई और क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के संस्थापक राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हो ची मिन्ह की दूरदृष्टि, नेतृत्व और वैश्विक एकजुटता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here