मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को द्रास में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “कारगिल विजय को याद करते हुए हमें गर्व का अनुभव तो होता है, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हमारे सामने मौजूद चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। भारतीय रक्षा बल किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और रक्षा आधुनिकीकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है ताकि सेना को विश्व-स्तरीय हथियारों और प्रशिक्षण से लैस किया जा सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



