रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

0
98
रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने 44 विदेशी प्रतिभागियों सहित छात्र अधिकारियों से बातचीत की और प्रतिष्ठित स्टाफ कोर्स के सफल समापन पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव ने अपने-अपने देशों और भारत के बीच सहयोग को मजबूत करने और संबंधों को बढ़ावा देने में अधिकारियों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रक्षा बलों के भावी वरिष्ठ नेतृत्व को आकार देने में डीएसएससी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए भारतीय रक्षा बलों के अधिकारियों के बीच तालमेल और संयुक्तता को बढ़ावा देने वाली पहलों की विशेष सराहना की। दीक्षांत समारोह में कई मित्र देशों के रक्षा अटैची उपस्थित थे। (रक्षा अटैची विदेशी दूतावास में अपने देश की सेना का कूटनीतिक प्रतिनिधि ऑफिसर होता है।) 1948 में स्थापित डीएसएससी एक प्रमुख त्रि-सेवा प्रशिक्षण संस्थान है जो भारतीय रक्षा बलों के साथ-साथ मित्र देशों के चयनित मध्य-स्तरीय अधिकारियों को पेशेवर शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान का उद्देश्य उन्हें उच्च जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। वर्षों से, डीएसएससी में 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों और 19,500 भारतीय अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिनमें से कई विश्व भर की सरकारों और सेनाओं में महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर आसीन हुए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here