मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित गतिविधियों के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित अपने आधिकारिक आवास पर महिला पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट के कर्मियों के साथ योग का अभ्यास किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा राजस्थान पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। भारत की यह अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश दे रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योग न केवल स्वस्थ तन और शांत मन प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की आधारशिला भी रखता है। आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



