राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

0
82
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को नशा तस्करों, संगठित अपराधियों एवं उनके सहयोगी नेटवर्क के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने, उनकी आर्थिक संरचना को ध्वस्त करने तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, सीएम भजनलाल शर्मा ने अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई तथा प्रत्येक अधिकारी की स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है- अपराधियों में कानून का भय, आमजन में सुरक्षा और विश्वास का भाव तथा कानून के शासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं। सुरक्षित, शांत, भयमुक्त एवं अपराधमुक्त राजस्थान के संकल्प को हम पूरी दृढ़ता, प्रतिबद्धता और संकल्पशक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here