मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम विकास चौपाल के अंतर्गत नागौर जिले की ग्राम पंचायत तिलानेश में किसानों, पशुपालक और वरिष्ठजनों से संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की है। किसानों को सिंचाई, बिजली और कृषि सहायता, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर, पशुपालकों को आजीविका सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग तथा वरिष्ठजनों को सामाजिक सुरक्षा का संबल मिल रहा है। इन प्रयासों से गांवों में विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का नया वातावरण विकसित हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान और युवा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनआकांक्षाओं को साकार करना हमारा संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



