मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में ‘भारत टैक्सी’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम डाक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य जन उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि यह अभिनव पहल हमारे प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी सृजित करेगी। इस योजना से जुड़े सारथी सिर्फ कर्मचारी नहीं बल्कि इसके मालिक होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह पहल देश में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि ‘सहकार से समृद्धि’ का यह संकल्प हमारे सारथी भाई-बहनों और आम नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



