मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अमृत 2.0 एवं सौन्दर्यीकरण सहित सभी विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने साथ ही अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीबी-जी राम जी, पीएम-कुसुम योजना, डांग विकास कार्यक्रम, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना एवं अटल ज्ञान केंद्र सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



