मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद किया और उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभवों, विचारों और बहुमूल्य सुझावों को जाना। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचे तथा प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और विकास का अधिकार मिले।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए व्यक्त किए गए विश्वास एवं आभार ने जनसेवा के हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



