राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने अनूपगढ़ की धानमंडी से क्षेत्र के विकास के लिए 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
80
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने अनूपगढ़ की धानमंडी से क्षेत्र के विकास के लिए 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अनूपगढ़ की धानमंडी से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए करीब 390 करोड़ रूपए की लागत वाले 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि ये विकास कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के बेहतर भविष्य, सुगम जीवन और नए अवसरों की मजबूत नींव हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी प्राथमिकता विकास और प्रगति का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहजता से पहुँचाना है, ताकि हर वर्ग और क्षेत्र के नागरिक आत्मनिर्भर बनकर मुख्यधारा से जुड़ सके।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here