मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वतंत्रता दिवस पर आज बीकानेर से पीएम-ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की यह पहल स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त राजस्थान की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को निरंतर बढ़ावा दे रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आइए, मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, स्वच्छ और हरित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



