राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग एवं इंटरनेशनल सोलर अलायंस के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0
27
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग एवं इंटरनेशनल सोलर अलायंस के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग एवं इंटरनेशनल सोलर अलायंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सरकार एवं इंटरनेशनल सोलर अलायंस के बीच ‘फ्रेमवर्क फॉर एक्शन (एफएफए): एडवांस्ड क्लीन एनर्जी-ड्रिवन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ पर हस्ताक्षर किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह समझौता राजस्थान को स्वच्छ ऊर्जा, वैश्विक सहयोग, निवेश और नवाचार के नए आयामों से जोड़ते हुए हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान ऊर्जा परिवर्तन का अग्रदूत बनकर उभर रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह साझेदारी विकसित राजस्थान के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सतत भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here