मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर कुल 113 हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी से दलबदल करने वाले सात सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सांसदों में राघव चड्ढा, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह शामिल हैं। विलय के बाद सदन में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भाजपा में इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



