मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश की 67.20 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 630.55 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस योजना के तहत अब तक 19,444 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



