राष्ट्रपति मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम 2026 के विजेताओं, परगना मांझी और चालकी तथा पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

0
69
राष्ट्रपति मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम 2026 के विजेताओं, परगना मांझी और चालकी तथा पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम 2026 के विजेता, परगना मांझी और चालकी तथा पद्म पुरस्कार विजेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान किया और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों ने युवाओं को उनकी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से फिर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बस्तर में आया बदलाव पूरे देश के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सामूहिक शक्ति और संकल्प के दम पर विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here