मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल होंगी। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति औपचारिक नौसैनिक बेड़े का निरीक्षण करेंगी और भारत की नौसैनिक शक्ति तथा समुद्री क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन 15 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। इस समुद्री अभ्यास में 100 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। विभिन्न देशों के युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान और प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होकर वैश्विक नौसैनिक शक्ति और सहयोग का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन वह अवसर होता है जब राष्ट्रपति भारतीय नौसेना की क्षमताओं के साथ मित्र देशों के जहाजों का भी अवलोकन करती हैं। इसमें प्रमुख युद्धपोत और पनडुब्बियां हिस्सा लेती हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



