मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में हिस्सा लिया और संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हथकरघा सदियों से भारत की सभ्यता के विकास का एक अहम हिस्सा रहा है। यह हमारे देश की अद्भुत विविधता को दर्शाता है और इसने हमारी क्षेत्रीय विशिष्टता को संजोकर रखा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपराओं को आधुनिक डिजाइन, मजबूत ब्रांडिंग और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़कर, युवा उद्यमी, डिजाइनर और स्टार्टअप नए अवसर पैदा कर सकते हैं और भारतीय हथकरघा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



