मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह आज नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह काठमांडू के शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:34 पर होगा। बालेंद्र शाह कल आएसपी संसदीय दल के नेता चुने गए। इससे वे नेपाल के सबसे युवा निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की राह पर अग्रसर हुए हैं। उनकी पार्टी आरएसपी ने 5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की। 35 वर्षीय रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह देश में सर्वोच्च कार्यकारी पद संभालने वाले मधेस क्षेत्र के पहले व्यक्ति भी होंगे
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल ने बालेन के नाम से लोकप्रिय पूर्व काठमांडू मेयर बालेंद्र शाह और उनकी आरएसपी को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है। पिछले साल हुए जेन- जी के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले आम चुनावों में पारंपरिक दलों को करारा झटका लगा है। इन प्रदर्शनों में पीढ़ीगत बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग की गई थी। आरएसपी ने बालेन को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था और उसे प्रतिनिधि सभा की कुल 275 सीटों में से 182 सीटें मिलीं। प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों में से 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान द्वारा और 110 का चुनाव आनुपातिक मतदान द्वारा होता है। बालेन ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री रह चुके के पी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया। झापा-5 नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का लंबे समय से गढ़ रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



