रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमेरिका को मिलेगी अपनी पहली तेल रिफाइनरी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

0
102

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमेरिका को 50 वर्षों में अपनी पहली तेल रिफाइनरी मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टेक्सास के ब्राउनस्विले बंदरगाह पर बनने वाली यह नई रिफाइनरी अमेरिका के बाजारों को ईंधन प्रदान करेगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी और हजारों रोजगार सृजित करेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसे ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर का सौदा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है और अमेरिका के श्रमिकों, ऊर्जा क्षेत्र और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस सौदे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here