मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने आज राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे 28 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। शहर के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, मेयर ने ज़मीनी स्तर पर हुए नुकसान या हताहतों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। यह घटना रूस द्वारा मॉस्को की ओर लक्षित 16 यूक्रेनी ड्रोनों को रोकने के एक दिन बाद हुई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने घोषणा की है कि ड्रोन हमलों के कारण, राजधानी के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में स्थित वनुकोवो और शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है। कल इससे पहले कल भी मॉस्को के चार मुख्य हवाई अड्डों में से तीन – वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की – पर ड्रोन हमलों के कारण कई घंटों तक उड़ानें रोक दी गईं थीं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



