मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के दक्षिणी दागेस्तान क्षेत्र की राजधानी में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ और व्यापक बिजली कटौती के बाद अधिकारियों ने आज आपातकाल की घोषणा कर दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मखाचकला नगर प्रशासन ने घोषणा की है कि आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं, राहत कार्य जारी हैं और प्रभावित निवासियों के लिए सहायता की व्यवस्था की जा रही है। खराब मौसम के कारण दागेस्तान में 3 लाख से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति में रूकावट आ गई है। दागेस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर खासाव्युर्त में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



