मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दिसंबर के बाद यह उनकी पहली बातचीत थी और इस चर्चा का अनुरोध अमरीका की ओर से किया गया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजराइल युद्ध के शीघ्र राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन ने ट्रम्प को संपर्क रेखा की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और बताया कि रूसी सैनिक वहां सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



