मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पश्चिम बंगाल में सिउरी रोड ओवरब्रिज और कुमारपुर रोड ओवरब्रिज का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने आसनसोल-बोकारो रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में रेल अवसंरचना को मजबूत करने, सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। रेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में रेलवे के लिए 14 हजार 205 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह 2009-2014 के बीच औसत आवंटन से तीन गुना अधिक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



