मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड प्रक्रिया पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्था पर ज़ोर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभागीय परीक्षाओं को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट में बदलने में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेज़, कुशल और उम्मीदवार हितैषी बनाने के लिए और अधिक टैबलेट-आधारित परीक्षाएं शुरू होनी चाहिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उम्मीदवारों को वार्षिक भर्ती कैलेंडर और खाली पदों की तिमाही सूचना दिया जाना काफी पसंद आया है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिली है। रेल मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में निरंतर सुधार पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, तेज़ प्रक्रिया और जवाबदेही बढाकर इसे बेहतर बनाना चाहिए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड को उम्मीदवारों और हितधारकों के साथ संवाद बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना का तुरंत खंडन कर सही जानकारी दी जानी चाहिए। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में छह प्रमुख श्रेणियों में 47 हज़ार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 43 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



