लखनऊ : सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किया

0
71
लखनऊ : सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को 'संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार' प्रदान किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही, हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि हस्तशिल्पियों का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और बुनकरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here