मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यूपी टेक्स मित्रा पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विभिन्न कंपनियों के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। कार्यक्रम में ‘ऑटोमेशन डिजिटलाइज़ेशन रेडीनेस’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आज लखनऊ में ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ किया। साथ ही ‘यूपी टेक्स मित्रा’ पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा ‘उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना’ का भी शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी 2022 के अंतर्गत एल.ओ.सी. तथा प्रोत्साहन राशि का वितरण और उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु विभिन्न एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। पूर्ण विश्वास है कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निवेश और निर्यात बढ़ेगा, बुनकरों का हुनर आगे बढ़ेगा, उद्यमियों को कारोबार, युवाओं को रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर में यूपी की विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी। सभी लाभार्थियों एवं हमारे बुनकर भाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



