मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट कर स्नेहाशीष दिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम योगी ने बच्चियों से आत्मीय संवाद कर उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं को जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बच्चियों के साथ इस आत्मीय पल को सीएम योगी ने सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया। रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ी भाई-बहन की पवित्र भावना का सुंदर प्रतीक बना।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



