लखनऊ : सीएम योगी ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आपातकाल की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

0
76
लखनऊ : सीएम योगी 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम में हुए शामिल, आपातकाल की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपातकाल की 51वीं बरसी पर आज लखनऊ में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “केवल अपनी सत्ता को अक्षुण्ण रखने के लिए कांग्रेस ने आज ही के दिन वर्ष 1975 में देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटने का महापाप किया था। आपातकाल की 51वीं बरसी पर आज लखनऊ में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं आपातकाल की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर आपातकाल की विषम परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा हेतु अपना योगदान देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया। सभी ज्ञात-अज्ञात लोकतंत्र सेनानियों की पावन स्मृतियों को नमन।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here