लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष हुए नियुक्त

0
88
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष हुए नियुक्त

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को अगला प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (सी.डी.एस) नियुक्त किया है। वे जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पदभार ग्रहण करने की तिथि से वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना के एक अत्यंत अनुभवी और प्रतिष्ठित अधिकारी हैं। वे वर्तमान में सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे सेना के उप प्रमुख और केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों पर प्रमुख परिचालन इकाइयों की कमान भी संभाल चुके हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here