लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई

0
85
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट न्यायाधीश जांच अधिनियम, 1968 के अंतर्गत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट को जल्‍द ही संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले वर्ष 12 अगस्त को इस समिति का गठन किया गया था। न्यायाधीश जांच समिति के अध्‍यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार के साथ बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को न्यायाधीश जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here