मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली को रंगों, उत्साह और आपसी सद्भाव का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाईचारे की भावना को दर्शाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि होली लोगों को याद दिलाती है कि प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर जीवन की चुनौतियों पर विजय दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को रंग लगाना और भेदभाव की बाधाओं को तोड़ता है तथा समानता और एकता का सशक्त संदेश देता है, जो राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



