लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने NCW की ओर से फरीदाबाद में आयोजित “She is a Change Maker” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

0
75
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने NCW की ओर से फरीदाबाद में आयोजित “She is a Change Maker” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की ओर से हरियाणा के फरीदाबाद में में आयोजित हो रहे दो दिवसीय महिला विधायकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम – “She is a Change Maker” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सदैव महत्वपूर्ण रही है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जो महिला नेतृत्व से अछूता हो। एक समय पर अखिल भारतीय सेवाओं में 15 से 20 प्रतिशत महिलाएं नेतृत्व करती थी, आज संसद में जब विभिन्न सेवाओं के ट्रेनी ऑफिसर्स आते हैं, तो उनके बैच में 40 प्रतिशत संख्या महिलाओं की होती है। आप निश्चित मानिए कि आने वाले समय में यह संख्या 50 प्रतिशत से ज़्यादा होगी। समय के साथ राजनीति और लोकतंत्र में भी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने निर्णय प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील, समावेशी और जन-केंद्रित बनाया है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मेरा मानना है कि लोकतंत्र समाज की कठिनाइयों को समझने, लोगों की आकांक्षाओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने का माध्यम है। ऐसे में महिला नेतृत्व की कार्यप्रणाली में निहित संवेदना और संवाद की क्षमता उन्हें अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और प्रभावी समाधान तलाशने में सक्षम बनाती है। आज़ादी के बाद से ही भारत की संसद ने महिलाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कानून बनाए हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की विधायिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक कानून भी भारत की संसद ने पारित किया है। देश के विभिन्न प्रदेशों से आईं महिला विधायकों से कहा कि वे इस दो दिवसीय कार्यशाला को अपने अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने के अवसर के रूप में देखें। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का उपयोग आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करेंगी और “She is a Change Maker” के आदर्श को वास्तविक रूप देंगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here