मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में वंदे भारत एक्सप्रेस से लगभग तीन करोड़ 98 लाख लोगों ने यात्रा की। यह पिछले वर्ष के दो करोड़ 97 लाख यात्रियों की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत की वृद्धि है। रेल मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि देश भर के यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा के प्रति बढ़ती प्राथमिकता है। मंत्रालय ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी शुरुआत के बाद से एक लाख फेरों के माध्यम से 9 करोड़ दस लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई-स्पीड रेलगाड़ी, वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर की गई थी। नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग अब तक 73 लाख से अधिक यात्रियों के साथ सबसे व्यस्त मार्ग है। लंबी दूरी के संपर्क को और मजबूत करते हुए भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 में वंदे भारत शयनयान सेवा शुरू की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



