मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत और अमेरिका को उन्नत जैव विनिर्माण में एक सुनियोजित भारत-डेलावेयर साझेदारी की ओर बढ़ना चाहिए। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में डेलावेयर के गवर्नर मैट मेयर के नेतृत्व में आए अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सिंह ने इस बैठक में अनुसंधान, विनिर्माण और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में चर्चाओं को सहयोग में बदलने के लिए कार्य समूह के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी भारत-अमरीका व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और औषधीय नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में देश के विकसित होने पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने जैव प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार-आधारित औद्योगिक विकास में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



