वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय डाक ने 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

0
73
वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय डाक ने 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक व्यापार बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के एक पारंपरिक लागत केंद्र से राजस्व-संचालित और नागरिक-केंद्रित संगठन में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने पार्सल, डाक, डाकघर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा और नागरिक-केंद्रित सेवाओं सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि पर प्रकाश डाला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पार्सल सेवाओं में 69 प्रतिशत की वृद्धि, जबकि डाक सेवाओं में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आगे उन्होंने बताया कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं में भी 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 24 घंटे और 48 घंटे की स्पीड पोस्ट तथा 24 घंटे की स्पीड पोस्ट पार्सल जैसी नई प्रीमियम सेवाएं समयबद्ध डिलीवरी की बढ़ती मांग को पूरा कर रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here