विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक की

0
141
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक की। इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी आमने-सामने की मुलाकात थी। उनकी पिछली बातचीत 1 जुलाई को वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक में ऐसे कई द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई जो दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे दोनों प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर जुड़ाव के महत्व पर सहमत हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों की सफलता को बढ़ावा देने की तत्परता व्‍यक्‍त की। उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक के लिए न्यूयॉर्क पहुँचे डॉ. जयशंकर, सत्र से अलग कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे। वह 27 सितंबर को प्रतिष्ठित नए संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा मंच से आम बहस में राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here