मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित छठे वार्षिक निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा फेलोशिप कार्यक्रम में भाग ले रहे 39 देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। यह फेलोशिप, सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान द्वारा आयोजित की गई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने युवा प्रतिभागियों के साथ विश्व के सामने मौजूद विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और इनसे निपटने के लिए व्यावहारिक तथा रचनात्मक कूटनीति के महत्व पर बल दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



