विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पहुंचे जमैका के किंग्स्टन

0
96
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 04 से 10 जनवरी तक फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सरकारी यात्रा पर रहेंगे
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज सुबह जमैका के किंग्स्टन पहुंच गए हैं। वे जमैका, सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकारी यात्रा पर हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि जमैका की विदेश मंत्री कामिना जे. स्मिथ ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्री ने कहा कि वे अगले दो दिन में जमैका के नेताओं, व्यापारियों और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस 10 मई तक की अपनी यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। विदेश मंत्री की यात्रा का उद्देश्य जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत की राजनीतिक गतिविधियों की गति को बनाए रखना और इन देशों के साथ दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here