विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से की मुलाकात

0
90
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने भारत और अमरीका सामरिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह भागीदारी व्यापार, ऊर्जा, मोबिलिटी और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच व्‍यापक वैश्विक सामरिक भागीदारी है जो गहरे सहयोग पर आधारित है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों का पूरी दुनिया पर असर पड़ता है और कई क्षेत्रों में उनके हित एकसमान हैं। विदेशमंत्री ने कहा कि मौजूदा चर्चा एक  जटिल वैश्विक परिस्थितियों में हुई है लेकिन उन्हें खुले मन से और सार्थक चर्चा का विश्वास है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को जल्दी अंतिम रूप दिया जाना ज़रूरी है। उन्होंने ऊर्जा व्यापार में हुए विस्तार का स्वागत किया और कहा कि अधिकाधिक स्रोतों से ऊर्जा की आपूर्ति भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यह भी कहा कि दोनों देशों की जनता के परस्पर संबंध महत्वपूर्ण हैं और कानूनी तौर पर आवाजाही में व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत संघर्षों के समाधान के लिए हमेशा बातचीत और राजनयिक प्रयास जारी रखे जाने के पक्ष में रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत समुद्री मार्ग से सुरक्षित और अबाधित व्यापार के पक्ष में है। ईरान संघर्ष के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका–दोनों इस पक्ष में हैं कि दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतें कम रहें।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत, अमरीका के सबसे महत्वपूर्ण सामरिक भागीदारों में से है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद की पीड़ा झेली है और दोनों देश उन मुद्दों पर एक जैसी राय रखते हैं जो आने वाली सदी की रूपरेखा तय करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ऊर्जा के मुद्दे पर भी दोनों देशों की राय एकसमान है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अमेरिका 21वीं सदी क लिए अपनी आप्रवासन नीति को नया रूप दे रहा है। दोनों नेताओं ने खाड़ी और हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here