मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में लाओस के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने के साथ बैठक की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और लाओस के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध हैं और ये बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत में दिखाई देते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाओस के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने ने कहा कि यह बैठक द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा का एक अच्छा अवसर है। लाओस के विदेश मंत्री ने भारत के सहयोग और सहायता की सराहना की और कहा कि भारत ने द्विपक्षीय स्तर पर तथा आसियान और संयुक्त राष्ट्र जैसे क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महत्वपूर्ण समर्थन दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



