विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोफिया में बुल्गारिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

0
85
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोफिया में बुल्गारिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Image Source : @DrSJaishankar

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल राजधानी सोफिया में बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने भारत और बुल्गारिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों तथा बदलती वैश्विक परिस्थितियों में आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि बैठक में व्यापार और निवेश, फार्मा, सेमीकंडक्टर, एआई, अंतरिक्ष, रक्षा, लोगों की आवाजाही, पर्यटन तथा रचनात्मक मनोरंजन उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इससे पहले डॉ. जयशंकर ने सोफिया स्थित राष्ट्रीय ऐतिहासिक संग्रहालय का दौरा किया। डॉ. जयशंकर आज फिनलैंड जाएंगे। इस दौरान वे कुल्तारांता वार्ता के 14वें संस्करण में भाग लेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here