विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उलानबटार में मंगोलिया की विदेश मंत्री से की मुलाकात

0
57
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उलानबटार में मंगोलिया की विदेश मंत्री से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने आज मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में मंगोलिया की विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने आज सोसाइल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “उलानबटार में विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बटमुंख से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत से हमारी रणनीतिक साझेदारी की गर्मजोशी, मजबूती और संभावनाओं का पता चला। हमने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर अपने सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, माइनिंग, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि-प्रसंस्करण के क्षेत्रों में मौजूद अवसरों पर भी चर्चा की। एक तीसरे पड़ोसी और आध्यात्मिक साझेदार के तौर पर, भारत मंगोलिया के साथ अपने करीबी और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here