मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश सौंपा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर खुशी हुई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश सौंपा। उन्हें 27वीं आईआरआईजीसी-टीईसी के तहत हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी, जिसमें कई क्षेत्रों में हमारे सहयोग की समीक्षा की गई। इस संबंध में उनके मार्गदर्शन का हम बहुत महत्व मानते हैं। इसके अलावा, महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



