मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने पर म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि म्यांमार और भारत सदियों पुराने संबंधों वाले घनिष्ठ साझेदार होने के साथ-साथ स्थलीय और समुद्री पड़ोसी भी हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के तहत म्यांमार के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और म्यांमार के लोगों के लाभ के लिए विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



