विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

0
87
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि किर्गिज़ एससीओ की मौजूदा अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया और SCO सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, टिकाऊ विकास, बेहतर सहयोग और स्थायी मित्रता को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के ‘सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर’ (एससीओ) के विजन को मार्गदर्शक ढांचे के रूप में फिर से रेखांकित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, एससीओ क्षेत्र में आपसी समझ को गहरा करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के मंच के तौर पर, इस साल के आखिर में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले पहले ‘एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सभी एससीओ सदस्य देशों को आमंत्रित किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @KVSinghMPGonda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here