विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू के शिक्षा मंत्री हमोआ होलोना से की मुलाकात

0
81
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू के शिक्षा मंत्री हमोआ होलोना से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू में वहां के शिक्षा मंत्री और कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री हमोआ होलोना से मुलाकात की। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारत-तुवालू सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पॉलसन पनापा से भी मुलाकात की। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित द्विपक्षीय विकास सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और तुवालू के बीच साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित गहरी साझेदारी हैं। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि भारत तुवालू की विकास यात्रा में प्रमुख भागीदार बना हुआ है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here